बेमौसम बारिश से जिन किसानों का हुआ नुकसान, उन्हें मिलेगा मुआवजा- दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, अक्टूबर 01। हरियाणा सरकार इन दिनों किसानों के हित का पूरा-पूरा ख्याल रख रही है। आंदोलन को देखते हुए राज्य सरकार किसानों को की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती, इसीलिए राज्य के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फैसला किया है कि बेमौसम बारिश में जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उनकी क्षति को पूरा किया जाएगा।

dushyant chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी डिप्टी कमीश्नरों को हाल ही में ये निर्देश दिए गए हैं कि हाल ही में हुई बेमौसमी बारिश व जलभराव से खराब हुई फसल की रिपोर्ट बनाकर जल्द भेजें ताकि गिरदावरी करवा कर पीड़ित किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा दिया जा सके।

राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर जन शिकायतें सुनने के बाद ये जानकारी दी। उनसे फतेहाबाद जिला के गांव भीमेवाला के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने आया हुआ था। उन लोगों ने बताया कि गांव में चौव्वा ऊपर आया हुआ है जिसके कारण हल्की-सी बारिश में भी पानी भर जाता है जिसके कारण फसलों में नुकसान हो रहा है। स्कूल, जलघर आदि सरकारी भवनों के अलावा ग्रामीणों के घरों में भी दरारें आ गई हैं।

दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव के आबादी देह तथा खेतों की फसलों में ठहरे हुए पानी को तत्काल निकालने का प्रबंध करें ताकि फसलें खराब न हों। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र की गिरदावरी करवा कर मुआवजा देने की रिपोर्ट तैयार करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+