पंजाब में किसानों ने रेलवे ट्रैक खाली किए:CM भगवंत मान से 24 मई को मीटिंग का समय मिलने के बाद उठे
किसान नेताओं का आरोप था, भगवंत मान सरकार ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करवाया है। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया।

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत एक्वायर की गई जमीनों के मुआवजे को लेकर काफी दिनों से धरना दे रहे किसानों पर गुरदासपुर में लाठीचार्ज हुआ। इसके विरोध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने आज दोपहर 1 बजे से पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम कर दिए, लेकिन मुख्यमंत्री से 24 मई को मीटिंग फिक्स होने के बाद ट्रैक से किसान उठ गए।
किसानों के रेल रोको आन्दोलन के कारण ट्रेन यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को रेल छोड़ अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ा। किसान और खेती मजदूर इकट्ठे होकर जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, बठिंडा, अमृतसर, पटियाला, रोपड़ आदि में रेलवे ट्रैक पर बैठ कर रोष जाहिर कर रहे थे।
किसान नेताओं का आरोप था कि भगवंत मान सरकार ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करवाया है। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। किसानों ने कहा कि प्रशासन ने मुआवजा देने में हेर फेर किया है। एक ही स्थान पर उसी जमीन का 2-2 तरह का मुआवजा दिया जा रहा है।
केंद्र के हाथों में खेल रही भगवंत मान सरकार
किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की कठपुतली बनी हुई है। केंद्र सरकार के इशारे पर भगवंत मान सरकार किसान-मजदूर विरोधी काम कर रही है। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जो मुआवजा दिया जा रहा है वह बहुत कम है। इस मुआवजे को बढ़ाने के लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं।
किसान नेता हरप्रीत सिंह ने कहा कि अपने हकों के लिए संघर्ष करना उनका अधिकार है। लेकिन पंजाब सरकार अपने हकों के लिए लड़ने वालों पर भी लाठियां बरसा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हर जगह रेलवे ट्रैक आज 1 बजे रोक दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने धरने पर बैठी बुजुर्ग महिलाओं को भी पुलिस से पिटवाया।
केंद्र की कठपुतली बनी हुई है भगवंत मान सरकार
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान सलविंदर सिंह जानिया ने कहा कि सूबे की भगवंत मान सरकार ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करवाया है। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की कठपुतली बनी हुई है। केंद्र सरकार के इशारे पर भगवंत मान सरकार किसान-मजदूर विरोधी काम कर रही है। किसानों का कहना है कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत जो मुआवजा दिया जा रहा है वह बहुत कम है। इस मुआवजे को बढ़ाने के लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं।
गांव भामड़ी में हुई पुलिस के साथ झड़प
भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जमीन अधिग्रहण के दौरान गुरदासपुर के गांव भामड़ी में पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई। पुलिस टीम दिल्ली कटरा नेशनल हाईवे के लिए जमीन एक्वायर करने आई थी। इस दौरान पुलिस के साथ जिला प्रशासन टीम भी थी। इसी दौरान हुई झड़प में पुलिस वालों ने महिलाओं को भी थप्पड़ जड़ दिए जिससे मामला भड़क गया।
किसानों के प्रदर्शन के कारण ट्रेनें रद
किसानों के प्रदर्शन की वजह से फिरोजपुर रेलवे मंडल में 8 रेलगाड़ियों को अब तक रदद किया जा चुका है। दो गाड़ियां शार्ट-टर्मिनेट की गई हैं जबकि 12 ट्रेनों की टाइमिंग री-शेड्यूल की गई है। आज शाम से रेल यातायात बहाल हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications