दिल्ली के किसानों को मिलेगा 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा

नई दिल्ली, 29 जनवरी: बेमौसम बारिश के कारण खराब हुईं फसलों पर 20 हजार रुपये प्रति एकड़ दिल्ली सरकार मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही कैबिनेट ने फसलों के नुकसान के आकलन के अनुसार किसानों को अनुग्रह राशि का भुगतान करने की दरों को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत दिल्ली में अनुमानित 29 हजार एकड़ के कृषि क्षेत्र पर लगभग 53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दिल्ली में सितंबर-अक्टूबर 2021 के आसपास के लगातार बारिश हुई थी।

Farmers of Delhi will get Rs 20,000 per acre as compensation

इससे खेतों में जलभराव हो गया था और नालों के ओवर फ्लो होने के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ। मामला प्रकाश में आने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उस समय बारिश के चलते फसल को हुए नुकसान पर किसानों को राहत पैकेज देने का भरोसा दिया था। उस समय मुख्यमंत्री के निर्देश पर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए टीमों को स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा गया। साथ ही उन्होंने टीमों को किसानों की जरूरतों को समझने और सभी को न्याय दिलाने का आश्वासन देने के लिए स्पष्ट आदेश दिए थे।

अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने इस मामले में मुआवजा देने को मंजूरी दे दी है।कैबिनेट ने उन दरों को भी मंजूरी दी, जिन पर नुकसान के आंकलन के अनुसार किसानों को अनुग्रह राशि का भुगतान किया जाना था। यदि नुकसान का आकलन 70 प्रतिशत या उससे कम होता है, तो मुआवजे का भुगतान 70 प्रतिशत की दर से किया जाएगा। वहीं अगर फसलों का नुकसान 70 प्रतिशत से अधिक है, तो 100 प्रतिशत की दर से मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूर्व में भी की थी मुआवजे की घोषणा दिल्ली सरकार ने कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल हमेशा ही किसानों के हक के लिए उनके साथ खड़े रहे हैं।

उन्होंने पूर्व में भी मुआवजे की घोषणा की थी।जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसान खुद को असहाय महसूस न करें और हर बार फसलों को नुकसान होने पर मुआवजा दिया है। सरकार के अनुसार जब कभी फसल खराब होती है, तो दिल्ली सरकार पूरे देश में सबसे ज्यादा मुआवजा देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+