बेटी का शव लंदन से वापस लाने के लिए परिवार ने लगाई गुहार, केटीआर ने दिया मदद का भरोसा
इस ट्वीट पर जवाब देते हुए केटी रामाराव ने अपनी संवेदना व्यक्त की और हर तरह से मदद करने का वचन दिया। केटी रामाराव ने लिखा 'आपके परिवार के एक सदस्य के जाने का बहुत दुख है।

तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने उस परिवार को मदद का भरोसा दिया है, जिनकी बेटी का लंदन में निधन हो गया। दरअसल हाल ही में हैदराबाद की एक लड़की साई तेजस्वी कामारेड्डी का ब्रिटेन में निधन हो गया। उनकी बहन ने तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामाराव से साई तेजस्वी कामारेड्डी का शव भारत लाने की भावनात्मक अपील की है।
साई तेजस्वी कामारेड्डी की बहन प्रिया रेड्डी ने मदद लेने के लिए ट्विटर पर लिखा कि परिवार को उनकी बहन के शव को घर लाने में कई नौकरशाही बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कृपया मेरी बहन का अंतिम संस्कार अपने देश में करने में हमारी मदद करें।
इस ट्वीट पर जवाब देते हुए केटी रामाराव ने अपनी संवेदना व्यक्त की और हर तरह से मदद करने का वचन दिया। केटी रामाराव ने लिखा, 'आपके परिवार के एक सदस्य के जाने का बहुत दुख है। मेरी टीम जल्द से जल्द सहायता के लिए स्थानीय ब्रिटिश उप उच्चायुक्त की टीम से बात करेगी।'












Click it and Unblock the Notifications