आगामी त्योहारों पर चमकेगा यूपी का कोना-कोना, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जानें क्या है योजना
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शक्तिपीठ जिलों बलरामपुर, सहारनपुर, सीतापुर और मीरजापुर में नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों से रिपोर्ट ली और श्रद्धालुओं के हित में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्योहारों के दौरान हर गांव और कस्बे को पर्याप्त बिजली मिलनी चाहिए। लोकल फाल्ट या रोस्टरिंग के नाम पर अनावश्यक कटौती न की जाए। उन्होंने दुर्गा पंडालों में अग्नि सुरक्षा के निर्देश देते हुए पटाखों की दुकानें आबादी वाले इलाकों से दूर लगाने और इन दुकानों के लिए लाइसेंस जारी करने में देरी न करने के भी निर्देश दिए।

सीएम ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने का भी निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि त्योहारी सीजन में बीट सिपाही, हल्का प्रभारी और पुलिस कप्तान समेत हर अधिकारी सड़कों पर उतर जाना है। त्योहारी सीजन में योगी सरकार यूपी के आम आदमी को कई सुविधाएं और रियायतें देने जा रही है।
बिजली की बात करें तो हाल ही में लोकल फॉल्ट के कारण काफी बिजली कटौती हुई थी, जो अब सीएम योगी के निर्देश के बाद कम होने की उम्मीद है। सीएम योगी ने कहा कि त्योहार के दौरान अश्लील गानों और कानफोड़ू डीजे म्यूजिक से भी आम लोगों को परेशानी होती है।
इसलिए ऐसी किसी भी गतिविधि की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। हाल के महीनों में, गोजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लोकल फाल्ट, तारों की चोरी या अन्य कारणों से लगातार बिजली कटौती देखी जा रही है।
बिजली कटौती के कारण लोगों की पूरी दिनचर्या खराब हो जाती है। उमस भरी गर्मी से छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी लोगों को बिजली कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, अब सीएम योगी के निर्देश के बाद दिवाली, दशहरा और छठ तक उत्तर प्रदेश में अनावश्यक बिजली कटौती पर कुछ हद तक अंकुश लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications