जल्द ही पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहनों की पॉलिसी होगी लागू, वाहनों में मिलेगी भारी छूट

जल्द ही पंजाब में भी इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए पॉलिसी लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसके मसौदे को मंजूरी दे दी है।इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहन चुनने वालों के लिए भारी प्रोत्साहन राशि की पेशकश की जाएगी। अरविंद

चंडीगढ़,31 अगस्त: जल्द ही पंजाब में भी इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए पॉलिसी लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसके मसौदे को मंजूरी दे दी है।
इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहन चुनने वालों के लिए भारी प्रोत्साहन राशि की पेशकश की जाएगी। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में भी इसी तरह की एक व्यापक नीति लागू की हुई है।
पंजाब के लिए प्रस्तावित इस नीति में भी दिल्ली की तरह टैक्स पर छूट मिलेगी।

electric
लक्ष्य
इन बड़े शहरों पर रहेगा मुख्य फोकस
पंजाब की EV पॉलिसी के मसौदे के अनुसार, राज्य में पहले एक लाख इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को टैक्स में छूट के अलावा 10,000 रुपये तक का प्रोत्साहन मिलेगा।
इस पॉलिसी का विशेष उद्देश्य लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा जैसे शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है।
ये शहर राज्य के कुल वाहनों में 50 प्रतिशत से अधिक का योगदान देते हैं। इस नीति का लक्ष्य इन शहरों के लगभग 25 प्रतिशत वाहनों को इलेक्ट्रिक बनाना है।
छूट
इन खरीदारों को मिलेगी छूट
नई पॉलिसी के लागू होने के बाद पहले एक लाख EV खरीदारों के लिए 10,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाना तो तय है।
इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा खरीदने वाले पहले 10,000 खरीदारों को 30,000 रुपये तक की छूट का भी प्रस्ताव है।
पहले 5,000 ई-कार्ट खरीदारों को 30,000 रुपये तक की छूट मिलेगी और हल्के कमर्शियल वाहन खरीदने वाले पहले 5,000 लोगों को 30,000 से 50,000 रुपये तक की छूट का प्रावधान होगा।
सुधार
पंजाब में EV के बुनियादी ढांचे पर भी है जोर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार निजी और सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहनों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने पर भी जोर दे रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरियों और अन्य EV पार्ट्स के निर्माण का हब बनने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि पंजाब उन राज्यों में से एक था, जिन्होंने टेस्ला को राज्य में अपनी यूनिट लगाने के लिए ऑफर दिया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+