सीएम मनोहर लाल खट्टर का ऐलान, हरियाणा में 8 नए उपमंडल का गठन
सीएम मनोहर लाल खट्टर का ऐलान, हरियाणा में 8 नए उपमंडल का गठन
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भले ही अभी वक्त हो, लेकिन सभी पार्टियां अएपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए तैयारियां करने लगी है। प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर कैसे पीछे रह सकते हैं। पंचायत चुनाव की हलचल से पहले हरियाणा सरकार ने एक और दांव खेलते हुए आठ नए उपमंडल बनाए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार देर शाम इसकी घोषणा की। चुनाव से पहले सरकार का यह बड़ा दांव माना जा रहा है। इसके जरिए उत्तर से दक्षिण हरियाणा तक हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है।

सीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी । उन्होंने लिखा प्रसन्नता का विषय है कि हरियाणा के नागरिकों की सुविधा के लिए प्रदेश में हमने 8 नए उपमंडल के गठन की घोषणा की है। इसमें निम्नलिखित जिले के उपमंडल शामिल हैं। बवानीखेड़ा (भिवानी), मानेसर (गुरुग्राम), जुलाना (जींद), नीलोखेड़ी (करनाल), नांगल चौधरी (महेंद्रगढ़), इसराना (पानीपत), कलानौर (रोहतक), छछरौली (यमुनानगर)
उन्होंने कहा कि इससे इन क्षेत्रों के लोगों को काफी सुविधा होगी और उनको प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि नए उपमंडल बनाने की मांग प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही थी। विधानसभा सत्रों के दौरान विधायक अपने-अपने हलकों को उपमंडल और नया जिला बनाने की पुरजोर पैरवी करते रहे।












Click it and Unblock the Notifications