हरियाणा में ई-व्हीकल पॉलिसी लॉन्च की तैयारी, सीएम मनोहर लाल ने बुलाई अहम बैठक

चंडीगढ़, 2 जून। आखिरकार हरियाणा में जल्द ही ई-व्हीकल पॉलिसी लांच करने की तैयारी है। इस क्रम में सूबे के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 7 जून को आला अफसरों, विभागीय मंत्री के साथ में बैठक बुला ली है। इस बैठक में ई-वाहन पालिसी के ड्राफ्ट पर फाइनल मुहर लगाने की तैयारी है। दूसरी ओर प्रदेश के परिवहन और खनन मंत्री मूलंचद शर्मा विदेश यात्रा की तैयारी में हैं। दरअसल, वे ई-व्हीकल्स की खरीद और इस पर अध्ययन के लिए नार्वे में लगने वाले ट्रेड फेयर में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

E vehicle policy launching preparation of Haryana govt

सूत्रों का कहना है कि ई-व्हीकल पालिसी पर राज्य परिवहन विभाग के आला अफसर काम कर रहे हैं। हालांकि अब से पहले इस पर इंडस्ट्री विभाग के साथ में अक्षय ऊर्जा विभाग की कमान संभाल रहे वरिष्ठ आईपीएस अफसर एडीजीपी डा. हनीफ कुरैशी भी काम कर चुके हैं। उसी वक्त ड्राफ्ट भी तैयार हो गया था। लेकिन इसको लागू करने में लगातार देरी हो रही है। अब इस क्रम में सूत्रों का कहना है कि जल्द से जल्द इस पालिसी को लांच करने को लेकर सीएम ने दो टूक अफसरों को निर्देश जारी कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने 7 जून को सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलंचद शर्मा के अलावा आला अफसर और प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+