राजस्थान से हमारा पुराना नाता, दुष्यंत चौटाला ने कहा-इस रिश्ते को मजबूती से बढ़ाएंगे आगे
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला इन दिनों राजस्थान में जन जन संकल्प यात्रा निकाल रहे है। दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को भरतपुर विधानसभा पहुंचे और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में महिलाओं को सुरक्षा देना जेजेपी की प्राथमिकता रहेगी।
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान की सरकार में जेजेपी की हिस्सेदारी होने पर हरियाणा की तर्ज पर न केवल किसानों को फसलों के बेहतर दाम, समय पर भुगतान और फसल खराबे पर उचित मुआवजा दिया जाएगा। इतना ही नहीं, फसल खरीद के लिए बेहतर मंडी व्यवस्था भी स्थापित की जाएगी।

हरियाणा डिप्टी सीएम ने कहा कि राजस्थान को गैंगवार, खनन माफियाओं से मुक्ति दिलाई जाएगी। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की जनता से मिल रहा स्नेह बता रहा है कि राजस्थान की उन्नति और प्रगति के लिए जेजेपी की चाबी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी।
दुष्यंत चौटाला भरतपुर में मेगा रोड शो के जरिए करीब 30 स्थानों पर क्षेत्र के लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि जेजेपी हरियाणा से सटे राजस्थान के जिलों में 25 से 30 सीटों पर जोर-शोर से चुनाव लड़ने की तैयारी जुटी हुई है।
कहा कि राजस्थान से उनका पुराना नाता और इस नाते को हम मजबूती के साथ निभाएंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान की जनता ने सदैव जननायक चौधरी देवीलाल और उनकी विचारधारा को स्नेह दिया है। कहा कि चौधरी देवीलाल सीकर से सांसद बनकर देश के उपप्रधानमंत्री बने थे और जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला नोहर और दातारामगढ़ से विधायक रहे है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2003 में हमारे छह विधायक राजस्थान से बने थे। उन्होंने कहा कि जेजेपी इस बार राजस्थान के विधानसभा चुनाव में शिक्षित, अनुभवी मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारेगी और चुनाव जीतने के बाद वे प्रदेश की प्रगति के लिए कार्य करेंगे। जेजेपी की जन संकल्प यात्रा की कमान संभाल रहे जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि राजस्थान बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा कि यहां के युवा, किसान, महिला सहित तमाम वर्ग कंधे से कंधा मिलाकर जेजेपी के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि उनकी जड़ें राजस्थान में रही हैं और राजस्थान वासियों द्वारा जेजेपी को मिल रहे प्यार व विश्वास को हम सवाया करके लौटाएंगे। जेजेपी की जन संकल्प यात्रा नोहर, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, सीकर, दातारामगढ़, कोटपुतली होते हुए शुक्रवार को भरतपुर क्षेत्र में हुई।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भरतपुर पहुंचकर सर्वप्रथम महाराजा सूरजमल और बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। गांव बछामदी में दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। इस दौरान जेजेपी के प्रदेश प्रचार सचिव डॉ. मोहन सिंह सहित अन्य स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने भी स्थानीय लोगों को संबोधित किया।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications