हरियाणा बजट 2023: दुष्यंत चौटाला ने कहा, भविष्य की प्रगति का रोडमैप
दुष्यंत चौटाला के ने कहा ये बजट उद्योगों के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा वहीं युवाओं को रोजगार के भी अवसर मिलेंगे। उनके मुताबिक यह बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी है।

हरियाणा सरकार का बजट पेश हो चुका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्त मंत्री के तौर पर अपना चौथा बजट 23 फरवरी को पेश किया। बजट में किसी भी तरह का कोई भी कर नहीं लगाया गया है। जबकि पिछली बार के मुकाबले इस बार बजट 11.6 फ़ीसदी से अधिक है। हरियाणा का बजट 1 लाख 83 हजार 950 करोड़ रुपए का है।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के ने कहा ये बजट उद्योगों के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा वहीं युवाओं को रोजगार के भी अवसर मिलेंगे। उनके मुताबिक यह बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी है। इसके साथ ही बजट में बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशन 250 रूपए बढ़ाकर 2750 रुपए की गई है जो कि देशभर में सर्वाधिक है। इसके साथ ही हर जिले में कोई ना कोई योजना सरकार ने इस बजट में लाई है।
दुष्यंत चौटाला ने पदमा नीति के तहत पांच वर्षों में 1,000 करोड़ रुपये के बजट का स्वागत किया है। उन्होंने बजट को भविष्य की प्रगति का रोडमैप बताया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार ने बजट के माध्यम से बुजुर्गों को भी बड़ी राहत दी है। बजट में उद्योग एवं MSME क्षेत्र को 1,442 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने को दुष्यंत चौटाला ने प्रगति की ओर अग्रसर कदम बताया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा को डाटा सेंटर उद्योग का पसंदीदा स्थल बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी दिशा में कदम उठाते हुए बजट में अंबाला और गुरुग्राम में डेटा सेंटर पार्क स्थापित करने का प्रावधान किया गया है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि युवाओं के हित के लिए बजट में 65 हजार ग्रुप सी और डी की नौकरियां देने की बात कही गई है। एक हजार गांवों में ई-लाइब्रेरी, 468 गांवों में जिम, 780 महिला संस्कृति केंद्र, छह मॉडल जिला स्तरीय ई-लाइब्रेरी, जींद में फायर ट्रेनिंग सेंटर, भिवानी और नूंह में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और 500 युवाओं को ड्रोन प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications