दुष्यंत चौटाला ने कई परियोजनाओं की रखी नींव, खरखौदा बाईपास समेत कई प्रोजक्ट शामिल
डिप्टी सीएम चौटाला ने ने करीब 6 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से जींद-गोहाना-सोनीपत रोड की विशेष मरम्मत, 25 करोड़ 2 लाख 97 हजार की लागत से खरखौदा विधानसभा क्षेत्र की 20 सड़कों की विशेष मरम्मत समेत कई प्रोजेक्ट की नींव रखी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने खरखौदा बाईपास की विशेष मरम्मत के कार्य की नींव रखी। इस पर 6 करोड़ 91 लाख 68 हजार रुपये की लागत आएगी। साथ ही उन्होंने करीब 6 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से जींद-गोहाना-सोनीपत रोड की विशेष मरम्मत, 25 करोड़ 2 लाख 97 हजार की लागत से खरखौदा विधानसभा क्षेत्र की 20 सड़कों की विशेष मरम्मत और 22 करोड़ 86 लाख 90 हजार रुपये की लागत से राई विधानसभा क्षेत्र की 18 सड़कों की विशेष मरम्मत और करीब 24 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली 14 सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर सांसद रमेश कौशिक, राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली, गन्नौर हलका विधायक निर्मल चौधरी, जेजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ केसी बांगड़, चेयरमैन सुमित राणा, चेयरमैन पवन खरखौदा, पूर्व विधायक रमेश खटक, भूपेंद्र सिंह मलिक, अजीत आंतिल आदि मौजूद रहे।
बुधवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोनीपत दौरे के दौरान गांव ईशापुर खेड़ी, खानपुर कलां, बड़वासनी, रायपुर, होटल कोज़ेट, सेक्टर 14, आदर्श नगर, गुड़ मंडी, भगत सिंह कॉलोनी, सेक्टर 23, शास्त्री कॉलोनी, ईदगाह कॉलोनी, गांव जटवाड़ी, कमासपुर आदि जगहों पर आयोजित विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications