जो हमारे अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, 20 से शून्य पर पहुंच गए- दुष्यंत चौटाला

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को सेक्टर-8 स्थित ताऊ देवी लाल भवन में नौ दिसंबर को भिवानी में होने वाली रैली के लिए आमंत्रण देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जाते-जाते विरोधी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी हमारा अस्तित्व खत्म होने की बात कहती थी, उसकी सीटें स्वयं 20 से शून्य हो गई हैं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हार और जीत सामान्य बात है, मेहनत से कार्य करें।

Dushyant Chautala

वहीं फसल का भुगतान किसानों के खातों में डालने की योजना पर कहा कि शुरुआत में किसानों ने योजना के विरोध में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। यह किसानों के हित में फैसला था, इस कारण वह डटे रहे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आगामी चुनाव से पहले यह आखिरी स्थापना दिवस होगा। अगला स्थापना दिवस लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच होगा और दूसरा विधानसभा चुनाव के बाद। उन्होंने कहा कि शुरुआत में जजपा को छोरों की पार्टी कहा जाता था लेकिन पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 10 सीट पर जीत हासिल की थी। यह कार्यकर्ताओं के मेहनत का ही नतीजा था। इस मौके पर जेजेपी के जिला प्रभारी सरदार कुलदीप सिंह मुल्तानी, चौधरी रणधीर सिंह, ग्रामीण जिला प्रधान दलबीर सिंह पूनिया, जेजेपी के शहरी प्रधान हरपाल सिंह कम्बोज, राष्ट्रीय महासचिव सुरजीत सिंह सौंडा, अंबाला जिला के महिला जिला अध्यक्ष सर्वजीत कौर आदि मौजूद रहे।

बोले- रैली को लेकर भारी उत्साह
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह कई जिलों का दौरा कर चुके हैं। सभी जिलों में उन्हें कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि हमें इस रैली के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण देना है, एक-एक कार्यकर्ता को सक्रिय करना है। उन्होंने यहां पर पहुंचे नव निर्वाचित सरपंचों व पंचों को बधाई दी और कार्यकर्ताओं को कहा कि वह इस जन सम्मान रैली के लिए जुट जाएं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अंबाला के सभी चारों हलकों में ड्यूटी लगाई है।

कांग्रेस भारत जोड़ो नहीं, तोड़ो यात्रा कर रही
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के टूटने के आसार हैं क्योंकि अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के विरुद्ध बोला है। उससे पहले हरियाणा में किरण चौधरी प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध बोल चुकी हैं। ये दर्शाता है कि कांग्रेस भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस तोड़ो की तरफ चल पड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+