निश्चिंत होकर न बैठें, दोगुने जोश के साथ जुट जाएं : दुष्यंत

Do not sit relaxed, get involved with double enthusiasm: Dushyant

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जजपा के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में हुई रैली की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से लाखों लोग भिवानी पहुंचे और स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रैली की सफलता के बाद अब पार्टी कार्यकर्ता निश्चिंत होकर न बैठें बल्कि दोगुने जोश व उत्साह के साथ पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाएं।

वे मंगलवार को जजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में भिवानी रैली, पंचायत चुनाव सहित संगठन मजबूती से संबंधित कई अहम विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। डिप्टी सीएम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने भिवानी रैली को लेकर पूरी मेहनत के साथ तैयारी की थी और जिसका परिणाम पार्टी को भिवानी में देखने को मिला।

जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बैठक में पहुंचे पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते कहा कि हमें आज से ही चुनाव तैयारियां शुरू करनी होंगी।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, चेयरमैन एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, अनंतराम तंवर, राज्य मंत्री अनूप धानक, जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, विधायक रामकरण काला, विधायक जोगीराम सिहाग, पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार, बहन फूलवती, महिला जिला अध्यक्ष शीला भ्याण, अशोक शेरवाल, हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन चौधरी, चेयरमैन पवन खरखौदा, जजपा प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह आदि मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+