डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार जिला प्रशासन को दिए आदेश, जलभराव वाले गांवों का दौरा कर तैयार करें रिपोर्ट

चंडीगढ़, सितंबर 29। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार जिले के डिप्टी कमीश्नर को ये निर्देश दिए हैं कि वो जिले के उन गांवों का दौरा करें, जहां जलभराव की समस्या है। डिप्टी सीएम ने कहा है कि जिन गांवों में बेमौसमी बारिश व ड्रेन के ओवरफ्लो होने से फसलों में पानी ठहरा हुआ है उस क्षेत्र का दौरा करके रिपोर्ट बनाकर मुझे भेजें।

dushyant chautala

आपको बता दें दुष्यंत चौटाला के आपदा एवं प्रबंधन विभाग का प्रभार है, जिसके अंतर्गत उन्होंने ये फैसला लिया है। मंगलवार को हिसार जिले के गांव उगालन, पेटवाड़, गुराणा, सीसर खरबला आदि गांवों के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम से मुलाकात की और बताया कि उनके गांवों के किसानों के खेतों में हाल ही में ज्यादा बारिश होने से फसलों में पानी ठहरा हुआ है जिससे फसलें खराब होने की स्थिति में हैं।

उगालन गांव की पंचायत ने बताया कि उनके गांवों में ड्रेन के ओवरफ्लो होने के कारण भी काफी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, अगर पानी की निकासी नहीं हुई तो फसलों को भारी नुकसान होगा। दुष्यंत चौटाला ने किसानों की समस्या को ध्यान से सुना और हिसार जिला उपायुक्त को तुरंत निर्देश दिए कि वे अपने अधिकारियों के साथ जलभराव व पानी ठहराव वाले क्षेत्रों का दौरा करें तथा रिपोर्ट बनाकर जल्द भेजें।

उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों से बारिश के रूके हुए पानी को निकालने के लिए बेशक अतिरिक्त मोटरें लगानी पड़े, यथाशीघ्र पानी की निकासी की जानी चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर हरियाणा के किसी जिला में मोटर नहीं है तो पंजाब, दिल्ली या अन्य स्थान से मोटर लाकर इस क्षेत्र के पानी की निकासी की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+