डिप्टी सीएम के घर के बाहर सरपंचों के धरने पर पहुंचे दिग्विजय चौटाला
आज जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला जो कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई भी हैं, उन्होंने सरपंचों के धरने में बीच में जाकर सरपंचों की समस्याएं सुनीं

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के घर के बाहर सरपंचों के धरने पर जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला पहुंचे। इस दौरान सरपंचों ने उन्हें ई-टेंडरिंग को ज्ञापन सौंपा। दिग्विजय चौटाला ने आश्वासन देते हुए कहा कि विधानसभा में सरपंचों की मांग उठाई जाएगी।
आज जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला जो कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई भी हैं, उन्होंने सरपंचों के धरने में बीच में जाकर सरपंचों की समस्याएं सुनीं और सरकार से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आग्रह किया।
बता दें, कि जहां सरपंच सरकार का विरोध कर रहे हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में ई टेंडरिंग को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध के सुर सुनाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने सरपंचों की लिमिट 2 लाख रुपये तक तय कर दी है, लेकिन 2 लाख से गांव में क्या विकास होगा और कितना विकास होगा यह भी सरकार बताए।
सरपंचों को मिला ग्रामीणों का साथ: ग्रामीणों ने कहा कि वे भी सरपंचों के साथ खड़े हैं और सरकार द्वारा लागू किए गए ई टेंडरिंग का विरोध करते रहेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने अपना यह गलत फैसला सरपंचों पर थोप दिया है। जिसका वे विरोध करते रहेंगे। बता दें, कि सिरसा में बुधवार को सरपंच दुष्यंत चौटाला के आवास पर ज्ञापन देने पहुंचे थे। उनकी मांग थी कि दुष्यंत चौटाला के परिवार के सदस्य को ही ज्ञापन सौंपेंगे, लेकिन बुधवार को उनका ज्ञापन लेने परिवार का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा, जिसके बाद सरपंच वहीं धरने पर बैठ गए।












Click it and Unblock the Notifications