आंध्र प्रदेश सरकार का फैसला, लोगों को डिजिटली मिलेंगे ड्राइविंग लाइसेंस और RC
भुवनेश्वर, 17 नवंबर। आंध्र प्रदेश सरकार ने तय किया है कि अगले साल से ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) सहित सभी मोटर वाहनों के दस्तावेजों को डिजिटली जारी किया जाएगा। बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चित करने और डीएल, आरसी और वाहन से संबंधित अन्य कागजात की प्राप्ति में देरी को खत्म करने के लिए डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज 1 जनवरी से जारी किए जाएंगे।

दरअसल, राज्य सरकार का वाणिज्य और परिवहन विभाग एक पोर्टल की शुरुआत करेगा, जहां से लोग PDF फॉर्मेट में सभी डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर पाएंगे। सरकार की 5T पहल के हिस्से के रूप में ये निर्णय लिया गया था और लर्निंग लाइसेंस, डीएल, आरसी के लिए स्मार्ट कार्ड-आधारित डीएल, आरसी और पेपर-आधारित दस्तावेज जारी करने के लिए स्मार्ट चिप लिमिटेड के साथ समझौते को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
वाणिज्य और परिवहन विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार, डिजिटल प्रणाली का उद्देश्य नागरिकों के लिए समय और लागत दोनों को कम करना और दस्तावेज़ की एक प्रति बनाने की सुविधा देना है। इस काम के शुरू होने के बाद बिना आरटीओ के कार्यालय जाने या प्रतीक्षा करने की आवश्यकता के बिना दस्तावेज मुहैया कराना होगा।












Click it and Unblock the Notifications