Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणा, हरियाणा के इस गांव का खरीद केंद्र 6 एकड़ में होगा विकसित

मनोहर लाल खट्टर ने धनाना ग्राम पंचायत के तीनों सरपंचों को निर्देश देते हुए कहा कि वे मिलकर गांव के विकास के लिए एक सांझी योजना तैयार करें।

Dhanana village of Bhiwani district of Haryana will have a developed procurement center on 6 acres

हरियाणा के भिवानी जिले में सीएम मनोहर लाल खट्टर का तीन दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम जारी है। मनोहर लाल ने भिवानी जिले के धनाना गांव के खरीद केंद्र को 2 एकड़ से 6 एकड़ में विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री अपने भिवानी जिले के दौरे के दौरान सोमवार को धनाना गांव में ग्रामीणों से जन संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों की योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया है। अब नागरिक घर बैठे ही मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धनाना गांव के 5582 लोगों के आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इनमें से 122 लोगों ने अब तक आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाया है। धनाना गांव के 1687 लोगों के नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की आयु होते ही अब बुढ़ापा पेंशन अपने आप बन रही है। इस गांव में 11 लोगों की पेंशन ऑटोमेटिक बनी है।

मनोहर लाल ने कहा कि धनाना गांव के 36 परिवारों को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाया गया है। इतना ही नहीं, गांव धनाना के 99 युवाओं को नौकरी मिली है। ये सरकार की पारदर्शी नीति का ही परिणाम है। हमारी सरकार मैरिट के आधार पर युवाओं को नौकरी दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-टेंडरिंग के माध्यम से कार्यों में पारदर्शिता आई है और कार्यों की गति भी बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने धनाना ग्राम पंचायत के तीनों सरपंचों को निर्देश देते हुए कहा कि वे मिलकर गांव के विकास के लिए एक सांझी योजना तैयार करें। इसके अलावा, धनाना गांव में बस्ती में गंदे पानी की सप्लाई को 7 दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शराब के ठेके को गांव से बाहर करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने ठेके को गांव से बाहर करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की लाल डोरा से संबंधित समस्या पर मुख्यमंत्री ने बताया कि धनाना गांव का 24 मार्च को नक्शा फाइनल कर दिया गया है और जल्द ही गांव को लालडोरा मुक्त कर दिया जाएगा। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल, विधायक बिश्मभर वाल्मीकि, राई के विधायक मोहन लाल बड़ौली, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, उपायुक्त नरेश नरवाल, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+