धामी सरकार का Poma Groupके साथ 2000 करोड़ का MoU, पहाड़ी जिलों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाय है। ब्रिटेन में लंदन और बर्मिंघम शहरों के दौरे पर गए सीएम धामी एक बड़ा निवेश लाने में सफल हुए हैं। सीएम धामी ने लंदन और बर्मिंघम से करीब 12 हजार 500 करोड़ रुपए निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में विकास के साथ कई अहम उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सीएम धामी ने ब्रिटेन में हुए इस एमओयू को अहम बताया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने का संकल्प अब आकार ले रहा है। सीएम की ब्रिटेन यात्रा के दौरान विदेशी निवेशकों ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश में विशेष रुचि दिखाई है। इस दौरान हुए 12.5 हजार करोड़ रुपये के एमओयू राज्य को संवारने और पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

पोमा ग्रुप से 2 हजार करोड़ रुपये का एमओयू
उत्तराखंड सरकार की रोपवे निर्माण के क्षेत्र में दुनिया की बड़ी कंपनी पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बनी है। ग्रुप राज्य के पहाड़ी जिलों में कनेक्टिविटी को आसान बनाने के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा।
शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
उत्तराखंड सरकार ने औद्योगिक समूह केएन के साथ 4800 करोड़ रुपये के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। केएन ग्रुप चमोली जिले के औली, उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल और पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में स्कीइंग रिसॉर्ट विकसित करने की योजना पर काम करेगा। इससे यहां शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा। इसके साथ ग्रुप प्रमुख तीर्थस्थलों और पर्यटन स्थलों पर केबल कारों का संचालन भी करेगा।
उषा ब्रैको और फिरा बार्सिलोना ग्रुप करेंगे निवेश
ऋषिकेश और अन्य धार्मिक और तीर्थ स्थानों पर विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित करने की धामी सरकार ने योजना बनाई है। जिसके लिए धामी सरकार की यूरोप के फिरा बार्सिलोना ग्रुप के साथ निवेश के लिए सहमति बनी है। ये ग्रुप उत्तराखंड में एक- एक हजार रुपए निवेश करेंगे। इस ग्रुप को कन्वेंशन सेंटर और इवेंट मैनेजमेंट में विशेषज्ञता हासिल है। जबकि उषा ब्रेको रोपवे विकसित करने के लिए एक हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। इसके अलावा इज माई ट्रिप ने भी उत्तराखंड को दुनिया भर में प्रमोट करने पर सहमति व्यक्त की है।
सीएम धामी की 250 प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ब्रिटेन के ऐतिहासिक शहर तथा उद्योग एवं शिक्षा के केन्द्र के रूप में प्रसिद्ध बर्मिंघम शहर में उत्तराखंड में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों के 250 प्रतिनिधिमंडलों के साथ गहन बैठक की गई। बर्मिंघम रोड शो में करीब 1500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये गए। ब्रिटेन के उद्योग समूहों के साथ उत्तराखंड में पर्यटन और विनिर्माण क्षेत्र में समझौतों के तहत 3300 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
जर्मन दूतावास के अधिकारियों से सीएम की बात
अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जर्मन दूतावास के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के मामले में उत्तराखंड को जर्मनी के समर्थन के साथ-साथ कुशल श्रमिकों को जर्मनी में काम करने के लिए आमंत्रित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।












Click it and Unblock the Notifications