ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे के विकास को दी जाएगी प्राथमिकता: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को यहां कहा कि ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूओ) के बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा।

odisha

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को यहां कहा कि ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूओ) के बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा। कोरापुट में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय की गतिविधियों की समीक्षा कर रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'मैंने नई दिल्ली में कुलपति चक्रधर त्रिपाठी के साथ ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं पर पहले ही चर्चा कर ली है। ओडिशा के ही एक शिक्षाविद और विश्वविद्यालय के विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।' विश्वविद्यालय में जो विकास गतिविधियां शुरू की जाएंगी उनमें भवनों का निर्माण और नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत शामिल है। इससे पहले कोरापुट पहुंचने पर धर्मेंद्र प्रधान का पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमंत प्रधान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

वहीं, कोरापुट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित अपनी आठ सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। धर्मेंद्र प्रधान ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को उनकी मांगों को प्रधानमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+