डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार हत्याकांड: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गे को पंजाब पुलिस ने पकड़ा, पंजाब सरकार सख्त
नौलखा स्थित होम स्टे में पैरी 13 जनवरी की रात को ही पहुंचा था। यहां उसने अपना ड्राइविंग लाइसेंस पहचान के रूप में दिया और ठहरने के लिए कमरा बुक किया।

पंजाब के डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी ने हिमाचल के मंडी स्थित सुंदरनगर शहर के साथ लगते नौलखा कस्बे में होम-स्टे को ठहरने के लिए चुना था। पंजाब के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गुर्गा इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी पुत्र सतिंदर पाल सिंह निवासी सेक्टर 33 सी चंडीगढ़ जिस होम स्टे में ठहरा था, वह शहर से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर है।
यह नगर परिषद क्षेत्र से बाहर पंचायत का क्षेत्र है। यह क्षेत्र वैसे तो चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर है, परंतु शहर की अपेक्षा यहां लोगों का आना जाना कम होता है। यही कारण रहा कि गैंगस्टर ने शहर के बड़े होटलों को छोड़कर नौलखा स्थित होम स्टे को अपने ठहरने के लिए चुना।
आसानी से मिल जाते हैं कमरे
नौलखा स्थित होम स्टे में पैरी 13 जनवरी की रात को ही पहुंचा था। यहां उसने अपना ड्राइविंग लाइसेंस पहचान के रूप में दिया और ठहरने के लिए कमरा बुक किया। वर्तमान में हिमाचल में पर्यटकों का आना जाना ज्यादा रहता है, ऐसे में होम स्टे में कमरे आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।
14 जनवरी को पंजाब पुलिस ने किया संपर्क
14 जनवरी शाम को पंजाब पुलिस की टीम ने धनोटू पुलिस से संपर्क कर पैरी को पकड़ने के लिए सहायता मांगी थी। इस दौरान धनोटू पुलिस के 2 जवान भी पंजाब पुलिस के साथ नौलखा स्थित होम-स्टे गए। जहां छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पंजाब पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम आगामी जांच के लिए मोहाली लेकर गई है। आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी माना जा रहा है।
पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों में केस दर्ज
उस पर पंजाब व हरियाणा समेत कई राज्यों में हत्या के विभिन्न मामलों सहित अन्य कई गंभीर मामलों के केस दर्ज हैं। SP मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस ने मंडी पुलिस से सहायता मांगी थी। इस पर पुलिस थाना धनोटू से 2 पुलिस कर्मियों की टीम को पंजाब पुलिस की टीम के साथ भेजा गया था। इसके बाद पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अपने साथ पंजाब ले गई है।
पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने फरीदकोट में डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह हत्याकांड की वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी की पहचान इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर जानकारी सांझा की है।
यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ मान सरकार सख्त, CIA स्टाफ की कार्रवाई पर करोड़ों की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications