डिप्टी सीएम ने कई जगहों का किया दौरा, जलजमाव की समस्या से निपटने के निर्देश

दिल्ली के डिप्टी सीएम व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को अधिकारियों के साथ पूर्वी दिल्ली में एनएच-9 के साथ बने नाले का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। दिल्ली सरकार के अनुसार ये नाला मानसून के दौरान आसपास के इलाकों से जल निकासी का काम करता है। लेकिन इसके जाम होने के कारण यहां बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने लोगों की इस समस्या को जाना। इसके बाद डिप्टी सीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारीयों को साफ-सफाई कर पानी के बहाव ठीक करने और नाले को नए सिरे से बनाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्वी दिल्ली के लोगों की ओर से ये शिकायतें आ रही थी कि यहां एनएच- 9 के साथ बने नाले के जाम होने के कारण बरसात में इस सड़क पर व आसपास के इलाकों में जलजमाव जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यहां मौजूदा नाला मानसून के दौरान एनएच व आसपास के इलाकों से जलनिकासी का काम करता है। लेकिन मलबा और नाले में झाड़ियां उगने से नाला जाम हो गया है और बरसात में यहां जलजमाव होता है। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार राजधानी के लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्वी दिल्ली के लोगों की इस समस्या को अपनी प्राथमिकता बनाते हुए हमने इसपर तुरंत संज्ञान लिया है। इसके मद्देनजर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तुरंत नाले की साफ-सफाई शुरू की जाए व पानी के बहाव को ठीक करने के साथ नाले को नए सिरे से बनाया जाए। जिससे आसपास के इलाकों के लिए जल निकासी का बेहतर प्रबंध किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications