डिप्टी सीएम सिसोदिया ने सफाई कर्मियों के लिए कही ये बात

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर 15 वर्षों से काबिज बीजेपी (BJP) को उखाड़ फेंकने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने सोमवार को बड़ा एलान किया. उन्होंने कहा कि अगर एमसीडी का चुनाव जीतने पर 'आप' सुनिश्चित करेगी कि सफाई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान समय पर हो और संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए. सिसोदिया ने गोकलपुर, रोहतास नगर और शाहदरा विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंने एमसीडी में बीजेपी के 'कुशासन' को खत्म करने के लिए लोगों से आप को वोट देने की अपील की.

Deputy CM Sisodia

सिसोदिया ने कहा, 'अगर बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद चुने जाते हैं, तो वे अपना कार्यकाल लड़ते हुए बिता देंगे. विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए लोगों को आप को चुनना होगा. सिर्फ आप पार्षद ही सारा काम करवा सकेगा.'' उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने महीनों तक सफाई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया और दिल्ली को कूड़ा स्थल में बदल दिया. उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कई सफाई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए लेकिन उनका वेतन अब भी लंबित है. उन्होंने वादा किया, 'अरविंद केजरीवाल की पार्टी के एमसीडी की सत्ता में आते ही सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन संबंधी मुद्दा सुलझा लिया जाएगा.' उन्होंने कहा, 'सभी सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलेगा और सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा.'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+