Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, देशभर के युवाओं को मिलेगी कौशल के क्षेत्र में ट्रेनिंग

नई दिल्ली, 11 सितंबर: दिल्ली सरकार कौशल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने के लिए देशभर के युवाओं को प्रशिक्षण देगी। इसके तहत युवाओं को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित दिल्ली राज्य उद्यमिता प्रतियोगिता 2021 के विद्यार्थियों के पुरस्कृत सम्मान समारोह में दी।

Manish Sisodia

सिसोदिया ने कहा कि विश्व स्तर पर होने वाली उद्यमिता प्रतियोगिता में दिल्ली के विद्यार्थी देश का नाम रोशन कर सके यह सपना उन्होंने 5 साल पहले देखा था। पिछले पांच सालों में इस विचार पर काम करने के बाद दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय को स्थापित किया।

सिसोदिया ने कहा कि शंघाई 2022 में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन हो सके इसके लिए दिल्ली सरकार न सिर्फ दिल्ली के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देगी, बल्कि क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के लिए देशभर के युवाओं को दिल्ली सरकार प्रशिक्षण मुहैया करवाएगी।

उन्होंने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की प्रतियोगिता अब और भी बड़े स्तर पर आयोजित होने वाली है। ऐसे में उन्हें बेहतर तैयारी करने के लिए भी कहा। इस दौरान सिसोदिया ने कई युवाओं से भी बातचीत कर कौशल प्रतियोगिता को लेकर उनके विचार जाने। कार्यक्रम में मौजूद कई युवाओं ने सिसोदिया से बातचीत कर कौशल प्रतियोगिता को एक बेहतर अवसर के रूप में बताया और दिल्ली सरकार से प्रशिक्षण के लिए सहयोग करने की भी अपील की।

वहीं, कार्यक्रम में मौजूद आप विधायक आतिशी ने कहा कि यह प्रतियोगिता का आयोजन भविष्य में मील का पत्थर साबित होने वाला है। उन्होंने कहां की वर्तमान में देश में उच्च कौशल प्राप्त युवाओं की जरूरत है। क्योंकि, कंपनियां कौशल युक्त युवाओं की तलाश करती है। ऐसे में इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा कौशल के क्षेत्र में अन्य युवाओं के लिए भी दरवाजे खोल रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान 30 विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 55 युवाओं को सम्मानित किया गया। कौशल विश्विद्यालय की वाईस चांसलर प्रोफेसर निहारिका वोहरा उक्त प्रतियोगिता के लिए कुल पांच हजार युवाओं ने आवेदन किया था, जिसके बाद राज्य स्तर पर दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय ने प्रतियोगिता का आयोजन कर 55 युवाओं का चुना है। अब नवंबर में चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर चुने गए युवाओं को शंघाई 2022 में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+