डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने लिखा पत्र, LG से मांगी शिक्षकों को फिनलैंड भेजने वाली फाइल
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 20 जनवरी को दिल्ली एलजी को फिनलैंड आधारित शिक्षक प्रशिक्षण का प्रस्ताव भेजा था। जिसे एलजी पास नहीं किया। अब सरकार ने वो फाइल वापस मांगी है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली सरकार के स्कूलों के टीचर्स के लिए फिनलैंड आधारित ट्रेनिंग की फाइल लौटाने की बात कही। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस संदर्भ में उपराज्यपाल को पत्र लिखकर ट्रेनिंग प्रोग्राम की फाइल को तत्काल वापिस लौटाने की बात कही है।
अपने पत्र में सिसोदिया ने लिखा, '20 जनवरी से एलजी के टेबल पर फाइल पड़ी है. लेकिन अभी तक उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। कानूनन LG किसी फाइल को 15 दिन से ज्यादा नहीं रोक कर रख सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद एलजी इसपर कोई फैसला नहीं ले रहे हैं और एक महीने से ज्यादा समय से फाइल दबाकर बैठे हुए हैं।' सिसोदिया ने कहा, उपराज्यपाल का डिफरेंस ऑफ ओपिनियन व्यक्त करने समय खत्म हो गया है। इसलिए, संविधान और टीबीआर के नियमों के तहत शिक्षकों को फिनलैंड भेजने पर एलजी के निर्णय लेने का समय खत्म हो चुका है। इसलिए एलजी फाइल वापस लौटाई जाए ताकि हम अपने शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेज सकें।
डिप्टी सीएम ने लिखा पत्र
उपमुख्यमंत्री का कहना है कि LG ने शिक्षकों को फिनलैंड भेजने संबंधित फाइल में आपत्तियां उठाईं। इन्हें दो बार दूर किया गया, जिसके बाद, दोबारा 20 जनवरी 2023 को आपके पास फाइल भेजी गई. लेकिन एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद LG ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया। इसी देरी की वजह से पहला बैच नहीं जा सका और अब मार्च 2023 में शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजे जाने की फाइल LG के दफ्तर में एक महीने से अधिक समय से लंबित है।












Click it and Unblock the Notifications