हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की राजस्थान में दूसरी जनसभा सोमवार को

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रविवार को सिरसा में जनसंपर्क का और सोमवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में जनसभा करने का कार्यक्रम रखा है।

डिप्टी सीएम राजस्थान के कोटपुतली में एक जनसभा कर चुके हैं और ये राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र उनकी दूसरी जनसभा होगी। इसके बाद में मंगलवार को जयपुर में रहेंगे और महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठकें करेंगे।

deputy-cm-dushyant-chautalas

वहीं जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला रविवार को नूंह में, सोमवार को फरीदाबाद एनआईटी में और मंगलवार को बड़खल और फरीदाबाद हलकों में जनसम्पर्क करेंगे। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला 6 अगस्त को हिसार में होने वाले इनसो स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।

इसी सिलसिले में वे सोमवार को गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार, मंगलवार को सीबीएलयू भिवानी, बुधवार को फरीदाबाद और पलवल के शिक्षण संस्थानों और वीरवार को गुरुग्राम और मेवात में जनसंपर्क करेंगे। दिग्विजय चौटाला शुक्रवार को पानीपत और करनाल और शनिवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और अंबाला में रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+