रविवार को महेंद्रगढ़ में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
haryana, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नारनौल स्थित बाछौद हवाई पट्टी का दौरा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर हवाई पट्टी के कार्य प्रगति पर समीक्षा करेंगे।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को महेंद्रगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम नांगल चौधरी हलके के गांव गहली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे यहां ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे।
नांगल चौधरी के कार्यक्रम के बाद दुष्यंत चौटाला नारनौल में होंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नारनौल स्थित बाछौद हवाई पट्टी का दौरा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर हवाई पट्टी के कार्य प्रगति पर समीक्षा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications