डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकात
मंगलवार को नई दिल्ली में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा की विभिन्न सड़क विकास परियोजनाओं के विषय में उनसे चर्चा की।
इसमें मुख्य रूप से दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई। पहला दिल्ली एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट का एलिवेटेड टनल रोड वाया फरीदाबाद बने और दूसरा हिसार एयरपोर्ट के लिए हिसार-दिल्ली हाईवे से हिसार-चंडीगढ़ हाईवे के बीच रोड को नेशनल हाईवे बनाकर डेवलप किया जाए।













Click it and Unblock the Notifications