हरियाणा: मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं किसान: उपमुख्यमंत्री
हरियाणा: मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं किसान: उपमुख्यमंत्री
चंडीगढ़। हरियाणा के किसानों के लिए सरकार ने कई स्कीम लागू की है। इन स्कीमों का लाभ पाने के लए किसानों को अपना पंजीकरण करवाना होगा। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किसानों से आह्वान किया कि वे मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि इससे फसल बेचने के 72 घंटे के अंदर-अंदर फसल की राशि किसानों के बैंक खाते में पहुंचने की सुविधा मिलेगी। डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि अगर किसी किसान की फसल खराब हो जाती है तो उन्हें 15 हजार रुपए तक फसल खराबा होने की स्थिति में मुआवजे के तौर पर मिलेंगे।

उन्होने कहा कि अब किसानों को फसल खराबे के लिए पटवारियों के पीछे नहीं दौडना पडेगा क्योंकि किसान अपनी खराब हुई फसल का फोटो खींचकर मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर स्वयं अपलोड करेगा और उसके बाद पटवारी अपने आप सर्वे के लिए पहुंचकर किसान के रजिस्टर मोबाइल फोन पर मैसेज भेजेगा कि उसकी फसल का कितना प्रतिशत खराबा हुआ है।
इस दौरान डिप्टी सीएम चौटाला ने क्षेत्रवासियों द्वारा रखी गई मांगों को शीघ्र से शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इनमें गांव से गांव को जोड़ने वाली सडकों को एक महीने के अंदर पक्का करने, पीने के पाइप लाइन, होडल से नूंह रोड को फोरलेन बनाने, कब्रिस्तान व श्मशान घाट के रास्तों व उनकी चारदीवारी को बनाने, मंडकोला से केएमपी को जोड़ने के लिए कनेक्टिविटी बनाने तथा गांव कोट में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।
मेवात क्षेत्र में आयोजित जनसभा के दौरान सैकड़ों लोगों ने अन्य दल छोड़कर जेजेपी ज्वाइन की। जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया और कहा कि जेजेपी का कुनबा आए दिन बढ़ रहा है और इससे पार्टी को मजबूती मिल रही है। इस अवसर वरिष्ठ जेजेपी नेता केसी बांगड, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ जेजेपी नेता चौधरी हर्ष कुमार, जेजेपी जिलाध्यक्ष सुरेंद सौरोत सहित अनेकों गांवों के मौजिज व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य सम्मानित












Click it and Unblock the Notifications