हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य सम्मानित

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में रविवार को ऐतिहासिक पूर्व विद्यार्थी वृहद समागम का आयोजन किया गया। इस समारोह में विश्वविद्यालय से निकली हुई विशेष प्रतिभाओं को विश्वविद्यालय के ही पूर्व छात्र और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें विख्यात अभिनेता अनुपम खेर, डॉ. रणदीप गुलेरिया सहित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार, अमित आर्य भी शामिल हैं। अमित आर्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं व उसके उपरान्त उन्होंने मीडिया में करीब एक दशक तक बेहतरीन कार्य किया है। व्यवहारकुशलता और जिम्मेदारी से कार्य करने के चलते अमित आर्य पिछले 8 सालों से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।

 Haryana: Amit Arya, media advisor to Haryana CM honored at HPU alumni function

गौरतलब है कि अमित आर्य को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव है। वह कई चैनलों और मीडिया हाउस की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। अमित आर्य ने अपने करियर की शुरुआत 'बीएजी फिल्म्स' से की थी, फिर 'दैनिक भास्कर', शिमला के स्टाफ रिपोर्टर और 'दैनिक भास्कर', चंडीगढ़ में हिमाचल पेज के प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद वह दोबारा 'बीएजी' के साथ जुड़ गए और कई वर्षों तक वहां अपनी सेवाएं दीं।

वह 'इंडिया टीवी' में असाइनमेंट के शिफ्ट इंचार्ज भी रह चुके हैं। 'इंडिया न्यूज' की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे श्री अमित आर्य वहां असाइनमेंट हेड सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। कुछ समय तक उन्होंने 'पी7' न्यूज चैनल में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी। 'इंडिया न्यूज' की दूसरी पारी के दौरान कई अहम जिम्मेदारियां संभालते हुए उन्होंने बतौर हेड 'इंडिया न्यूज' हरियाणा की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व भी किया था।

एमएच1 न्यूज की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे अमित वहां पहली पारी के दौरान इनपुट हेड की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इस चैनल के साथ दूसरी पारी के दौरान उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त कर लिया था। वे पिछले करीब आठ वर्षों से यह दायित्व बखूबी निभा रहे हैं। अमित आर्य वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+