दिल्ली बनेगा विश्वस्तरीय शहर, सीएम केजरीवाल के प्लान को MCD की हरी झंडी
दिल्ली सरकार 100 से ज्यादा मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें, 150 से ज्यादा टैंकर और स्प्रिंकलर मशीनें आदि खरीद रही।

आम आदमी पार्टी के नेता व विधायक दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि आज एमसीडी ने दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के प्लान को हरी झंडी दिखा दी है। इस प्लान के तहत दिल्ली में पीडब्लयूडी की 1400 किलोमीटर की सड़कों के सुंदरीकरण और नियमित साफ-सफाई का काम किया जाएगा।
दिल्ली सरकार 100 से ज्यादा मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें, 150 से ज्यादा टैंकर और स्प्रिंकलर मशीनें, 250 एंटी स्माग गन कम स्प्रिंकलर खरीद रही है। इसके अलावा सेंट्रल वर्ज, सड़कों और फुटपाथ के किनारे पेड़ पौधे व घास लगाने के साथ साथ उन पर पानी का छिड़काव किया जाएा।
समय-समय पर उनकी कटाई छटाई के लिए माली की व्यवस्था की जाएगी। यह सब भी इस प्लान का हिस्सा है। दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने में यह प्लान बड़ी भूमिका निभाएगा।
पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस प्रोजेक्ट पर कई सालों से काम कर रहे थे, आज उस प्रोजेक्ट को दिल्ली एमसीडी ने हरी झंड़ी दिखाई है। यह अपने आप में एक बड़ा विकास कार्य साबित होगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पीडब्लयूडी की जो सड़के हैं, जो कि लगभग 1400 किलोमीटर की सड़के हैं, उनकी साफ सफाई और रखरखाव की बड़ी समस्या रहती है। इसके तहत केजरीवाल ने एक बड़ा प्लान बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications