दिल्ली: मंत्री राज कुमार आनंद को समाज कल्याण समेत इन विभागों का मिला जिम्मा
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने नव नियुक्त मंत्री राज कुमार आनंद ने गुरुवार को शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है। दिल्ली सरकार में राज कुमार आनंद को समाज कल्याण, एससी/एसटी, गुरुद्वारा चुनाव व सहकारिता विभाग का दायित्व मिल।

राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे का बाद मिला मंत्री पद
बता दें कि राज कुमार आनंद पटेल नगर क्षेत्र से विधायक है। इन्हें पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की जगह मंत्री पद मिली है। राजेंद्र पाल गौतम को हिंदू देवी देवताओं की पूजा नहीं करने की शपथ लेने से हुए विवाद को लेकर पिछले महीने समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। राज कुमार आनंद को राजेंद्र पाल गौतम को सौंपे गए विभागों का दायित्व मिला है।दिल्ली सचिवालय में अपना पदभार संभालने के बाद आनंद ने सीएम अरविंद केजरीवाल को यह जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद दिया।
पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आनंद को अपनी कैबिनेट में शामिल होने का प्रस्ताव भेजा था। मंगलवार को इस बाबत राष्ट्रपति की ओर से मंजूरी मिली थी। इसके बाद गुरुवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजकुमार आनंद को पद व गोपनीयत का शपथ दिलाई। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्य सचिव नरेश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राज कुमार आनंद को बधाई देते हुए ट्वीट किया और कहा कि राज कुमार आनंद को राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र दिल्ली सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि वह दिल्ली एवं यहां की जनता की बेहतरी के लिए काम करेंगे। वहीं सीएम केजरीवाल ने राज कुमार के मंत्री बनने के बाद बधाई दी और ट्वीट कर कहा कि नई ज़िम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं राजकुमार जी। पूरी मेहनत और ईमानदारी से दिल्ली की जनता की सेवा करें।












Click it and Unblock the Notifications