Delhi MCD Election: आम आदमी पार्टी ने झोंकी पूरी ताकत, किए 14800 से अधिक कार्यक्रम

दिल्ली एमसीडी चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने कुल 14862 कार्यक्रम किए। जिसमें पदयात्रा, रोड शो, डोर टू डोर कैंपेन, नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद कार्यक्रम, डांस फॉर डेमोक्रेसी मैजिक शो जैसे कई कार्यक्रम शामिल हैं।

Delhi MCD Election

Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार प्रसार थम चुका है, 250 वार्ड में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम, पदयात्रा रोड शो, डोर टू डोर कैंपेन नुक्कड़ सभाएं व नाटक, मैजिक शो जैसे अन्य प्रचार-प्रसार के माध्यम से पार्टियों ने वोटरों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। इसके साथ ही कुछ पार्टियों के बड़े नेता व स्टार प्रचारक दूसरे राज्यों से भी चुनाव प्रचार प्रसार में नजर आए लेकिन 7 दिसंबर को आने वाले मतगणना में यह तय हो जाएगा कि इन पार्टियों के प्रचार प्रसार ने मतदाताओं को कितना प्रभावित किया है।

AAP ने किए 14862 चुनावी कार्यक्रम
सर्वे में सत्ताधारी बीजेपी पार्टी को कड़ी दे टक्कर दे रही आम आदमी पार्टी ने ताबड़तोड़ प्रचार किया है। रिपोर्ट के अनुसार आम आदमी पार्टी ने कुल 14862 चुनावी कार्यक्रम किए जिसमें पदयात्रा रोड शो डोर टू डोर कैंपेन नुक्कड़ नाटक जनसंवाद कार्यक्रम डांस फॉर डेमोक्रेसी मैजिक शो जैसे अनेक प्रचार-प्रसार शामिल हैं। इसके अलावा 250 वार्डों के एमसीडी चुनावी कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के ज्यादातर दिल्ली के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल रहे। इस प्रचार प्रसार में आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा मुद्दा दिल्ली में कूड़े का ढेर, स्वच्छता रहा. एमसीडी में भ्रष्टाचार को दूर कर दिल्ली राज्य सरकार की नीतियों को लागू करना और अपने 10 गारंटी एजेंडे को आम आदमी पार्टी ने लोगो को बताया।

इसके अलावा दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। विभिन्न इलाकों में सभी राजनीतिक दलों ने मजबूती से चुनावी अभियान में हिस्सा लिया। सर्वे में भले कांग्रेस पिछड़ रही हो लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार के अंतिम के दिनों में खास तौर पर पूरा जोर लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+