दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- सरकार के सख्त कदमों से अब काबू में कोरोना संक्रमण

नई दिल्ली, 22 जनवरी: दिल्ली सरकार का कहना है कि उसकी ओर से उठाए गए सख्त कदमों की वजह से राजधानी में कोरोना की लहर अब काबू में है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि कोरोना के नए मामलों में तेजी से कमी आ रही है। वहीं अस्पतालों में भर्ती होने वाले रोगियों की संख्या भी स्थिर है। उन्होंने कहा कि केस कम हो रहे हैं लेकिन सरकार सभी सावधानियां बरत रही है।

 coronavirus situation

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, बीते 24 घंटे में दिल्ली में 12,306 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और पॉजिटिविटी दर 21.48 फीसदी रही। कोविड से एक दिन में 43 मौतों का जो आंकड़ा सामने आया है, वह पिछले कुछ दिनों की सभी मौतों को मिलाकर डेथ कमेटी ने जारी किया है। इन मौतों में से तीन लोगों की मौत सिर्फ कोरोना से हुई है, जबकि 40 मामलों में मरीज कोरोना के अलावा दूसरी किसी बीमारी से पीड़ित थे और उनकी मौत की मुख्य वजह वो अन्य बीमारियां ही रही।

स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि पिछले कुछ दिन से रोजाना नए मामले आने के बाद भी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या स्थिर है। दिल्ली सरकार ने देश में सबसे पहले नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सबसे कड़े कदम उठाए हैं, जिस वजह से अब दिल्ली में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। मामलों में आई कमी को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने शुक्रवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर दिल्ली में 50 फीसदी क्षमता पर निजी कार्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजा, जिसे उपराज्यपाल ने मंजूरी दे दी है।

सत्येंद्र जैन के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने जांच की कीमत कम करने का निर्णय लिया है। सरकार सभी सावधानियां बरत रही है। उन्होंने अपील की है कि कोरोना से जुड़े नियमों का सभी पालन करें। सावधानी ही इसका असल बचाव है। घबराने की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+