ट्रकों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की कवायद, Delhi government ने दिए ये निर्देश
दिल्ली सरकार राज्य में प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए कई बड़े फैसले ले रही है। सरकार के निर्देश पर अब परिवहन विभाग ट्रकों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने को लेकर स्टडी करेगा।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार (Delhi government) ने राज्य में प्रदूषण स्तर को कम करने की दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं। सीएम केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली परिवहन विभाग ट्रकों को अब इलेक्ट्रिक वर्जन में बदलने को लेकर अध्ययन करने जा रही है। दिल्ली सरकार के निर्देश पर ये तय किया जाएगा कि ट्रकों को किस तरह इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर बदला जा सकता और इसमें कितना लागत आएगा। इसके साथ ही इसकी लोडिंग क्षमता क्या होगी।
दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए परिवहन विभाग जल्द ही सरकारी ट्रकों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की व्यवहार्यता पर गौर करने के लिए अध्ययन शुरू करेगा। अधिकारियों ने को यह जानकारी दी। इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (आईसीसीटी) द्वारा आयोजित अध्ययन अगले सप्ताह शुरू होगा और कुछ महीनों में सुझाव प्रस्तुत किये जाएंगे।
आईसीसीटी के प्रबंध निदेशक (भारत) अमित भट्ट ने अध्ययन के पीछे के उद्देश्य के बारे में 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "हम यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हम कचरा निपटान ट्रक, पानी के टैंकर, बागवानी ट्रक जैसे सरकारी ट्रकों का विद्युतीकरण कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, हम उनकी ऊर्जा खपत को देखेंगे ताकि भविष्य में जब वे विद्युतीकृत हों, तो हमें पता चल सके कि उन्हें किस प्रकार की बैटरी और चार्जिंग अवसंरचना की आवश्यकता होगी।"
भट्ट ने बताया कि ट्रक बहुत अधिक उत्सर्जन करते हैं और उनके विद्युतीकरण की जरूरत है। उन्होंने बताया, ठहमने डेटा संग्रह विधि को अंतिम रूप दे दिया है और जल्द ही अध्ययन शुरू करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications