दिल्ली सरकार का समर एक्शन प्लान, 8 मई से एंटी डस्ट अभियान का होगा आगाज
दिल्ली में प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से केजरीवाल सरकार ने एंटी डस्ट अभियान शुरू करने जा रही है। इस योजना को दिल्ली की एयर क्वालिटी सुधारने के लिए एक अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

Delhi Environment Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने समर एक्शन प्लान को लेकर गुरुवार (4 मई) को पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (DPCC) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि समर एक्शन प्लान के तहत दिल्ली सरकार 8 मई से दिल्ली में एंटी डस्ट अभियान चलाएगी।
इस अभियान के तहत सभी विभागों को डस्ट प्रदूषण से संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विभाग को दिल्ली के अंदर अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने और मानदंडों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
1 मई को समर एक्शन प्लान की घोषणा
मंत्री गोपाल राय ने कहा कि गर्मियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1 मई को समर एक्शन प्लान की घोषणा की थी। जिसके आधार पर संबंधित विभागों ने इसे जमीन पर लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य शुरू कर दिया है। गर्मियों के मौसम में यह देखा गया है की दिल्ली में प्रदूषण स्तर बढ़ाने में डस्ट प्रदूषण प्रमुख कारको में से एक है।
8 मई से एंटी डस्ट अभियान शुरू
इसी कारण आज पर्यावरण विभाग और DPCC के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में समर एक्शन प्लान के तहत दिल्ली में एंटी डस्ट अभियान को 8 मई से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं की वह डस्ट प्रदूषण संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराए. इसके साथ ही एंटी डस्ट कैंपेन के तहत विभागों को लगातार निर्माण स्थल का निरीक्षण करते रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications