Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली: सिसोदिया ने किया कीर्ति नगर का दौरा, कहा- यहां के फर्नीचर मार्केट को ब्रैंड बनाएंगे

दिल्ली के पांच बाजारों की पुनर्विकास योजना में शामिल कीर्ति नगर का उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दौरा किया।

नई दिल्ली, 19 जून: दिल्ली के पांच बाजारों की पुनर्विकास योजना में शामिल कीर्ति नगर का उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दौरा किया। वर्तमान में कीर्ति नगर बाजार की पहचान फर्नीचर हब के रूप में है जिसे पुनर्विकास के बाद और आगे बढ़ाया जाएगा। इस बाजार को एक अनूठे ब्रैंड के रूप में विकसित करने की योजना है।

manish sisodia

बाजार का दौरा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझने के लिए उनसे बातचीत की और उनके सुझाव लिए। सिसोदिया ने कहा कि बाजार के पुनर्विकास को लेकर कुछ काम होना शुरू हो गया है, जो जल्द दिखना शुरू हो जाएगा। साथ ही, सरकार पुनर्विकास के बाद राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मार्केट की ब्रैंडिंग का काम करेगी। बाजार में विभिन्न गतिविधियों में लगे युवाओं की स्किल बेहतर के लिए सरकार द्वारा उन्हें कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सिसोदिया ने कहा कि कीर्ति नगर दिल्ली-देश ही नहीं, पूरी दुनिया के सबसे बेहतरीन फर्नीचर मार्केट में शामिल है। पुनर्विकास के बाद हम इसे एक नया लुक देने का काम करेंगे जिससे व्यापारियों व खरीदार दोनों को एक बेहतर अनुभव मिले। इस मार्केट का पुनर्विकास कर इसे दिल्ली ही नहीं, पूरे विश्व में फर्नीचर के क्षेत्र में एक नई पहचान देने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसे एक ब्रैंड के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि हर दिल्ली वालों को अपने इस बाजार पर गर्व हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मार्केट में कुछ बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, लेकिन केजरीवाल सरकार ने अब इसके पूरे स्वरूप को बदलने का बीड़ा उठाया है। सरकार और व्यापारी साथ मिलकर इन कमियों को दूर करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+