दिल्ली सरकार के थिंक टैंक ने प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक सिटी का खाका मनीष सिसोदिया को सौंपा
सरकार के थिंक टैंक ‘द डायलॉग एंड डवलपमेंट कमीशन’ ने राजधानी में प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक सिटी का खाका मंगलवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंपा।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के थिंक टैंक 'द डायलॉग एंड डवलपमेंट कमीशन' (डीडीसी) ने राजधानी में प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक सिटी का खाका मंगलवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंपा। सरकार के एक बयान के अनुसार इस ब्लूप्रिंट में दिल्ली में 'इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन गांव' की स्थापना का प्रस्ताव है जिसमें वैश्विक स्वतंत्र डिजाइन हाउस, स्टार्ट-अप और मौलिक डिजाइन विनिर्माता होंगे।

दिल्ली के बापरोला में प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक सिटी की घोषणा अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने 2022-23 के बजट में की थी। इससे 80,000 रोजगार के अवसरों के सृजन की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications