दिल्ली सरकार का 'समर एक्शन प्लान', 14 पॉइंट्स पर है फोकस

दिल्ली सरकार ने गर्मी ने निपटने के लिए खास प्लान तैयार किया है। जिसके मुताबिक प्रदूषण के सुधार के साथ दिल्ली के एक्यूआई पर सुधारन पर जोर दिया गया है।

Arvind Kejriwal

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने समर एक्शन प्लॉन जारी किया है। इस बीच दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 14 बिंदुओं का समर एक्शन प्लॉन जारी किया है। समर एक्शन प्लान जारी कर हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 7-8 सालों में वायु प्रदूषण में काफी सुधार हुआ है। हर शहर में प्रदूषण की स्थिति खराब हो रही है। मगर, दिल्ली वालों की मदद से दिल्ली में प्रदूषण कम हो रहा है।

वहीं, साल 2016 से 2022 तक के वायु प्रदूषण में 30 फीसदी की कमी आई है। हालांकि, इससे पहले 2016 में 26 दिन सीवीयर होते थे। जो 2022 में सिर्फ 6 रह गए, गुड सैटिस्फेक्टरी दिन 2022 में बढ़कर 163 दिन हो गए। जबकि, गर्मियों में और सर्दियों में प्रदूषण की वजह अलग अलग होते हैं, हम गर्मियों के लिए आज समय एक्शन प्लान जारी कर रहे हैं। 30 विभागों के साथ बैठकर इसका प्लॉन बनाया गया है। इसके 14 मुख्य प्वाइंट हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi: सरकार ने पहली बार की संयुक्त मेगा अभिभावक, शिक्षक बैठक की मेजबानी

MCD के साथ करेंगे काम- CM
वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डस्ट प्रदूषण की बड़ी वजह है, इसे कम करने के लिए दिल्ली सरकार 84 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें लगा रही। जिसमें 70 ऐसी मशीनें और 250 वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनें खरीद रहे हैं। वहीं, मोबाइल पेट्रोलिंग टीम लगा रहे हैं, इंडस्ट्रियल प्रदूषण और वेस्ट मैनेजमेंट के लिए योजना तैयार कर रहे हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए MCD के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

52 लाख पौधे लगाने का टारगेट
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए इस साल 52 लाख पौधे लगाने का टारगेट तय किया गया है। जिसमें से 42 लाख इसी समर में लगाए जाएंगे और 4 लाख पौधे बांटे जाएंगे। इसके अलावा 7 सिटी फॉरेस्ट डेवलप किए जा रहे हैं। जबकि, पार्कों के विकास के लिए NDMC और MCD के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, अपनी तरह का पहला ई वेस्ट इको पार्क बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली सरकार खोलेगी 12 नए मोहल्ला क्लीनिक, मंत्री आनंद बोले- सभी तक पहुंचाएंगे स्वास्थ्य सेवाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+