दिल्ली सरकार के विशेष सचिव की IAS उदित प्रकाश राय पर सख्ती क्यों? जानिए मामला
दिल्ली सरकार के विशेष सचिव वाई.वी.वी.जे राजशेखर की शिकायत पर आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई।

दिल्ली सरकार के विशेष सचिव वाई.वी.वी.जे राजशेखर की शिकायत पर आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में आइएएस उदित प्रकाश राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। यह पूरा मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली सरकार को लिखे गए पत्र के बाद सामने आया है।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली सरकार को लिखे गए पत्र के बाद सामने आया है। उल्लेखनीय है कि बीती चार जुलाई 2022 को गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार काे पत्र लिखा था कि जिसमें कहा गया था कि आइएएस उदित प्रकाश राय अपनी एपीएआर ऑनलाइन नहीं भेज रहे हैं और इसे मैनुअली डाउनलोड किया जा रहा है।
सरकार के सतर्कता विभाग ने शक होने पर इसकी जांच की और एपीएआर में 2017 से लेकर 2021 तक अलग अलग राज्यों में अलग अलग समय पर समीक्षा अधिकारी रहे पांच वरिष्ठ आइएएस को पत्र भेजकर उनकी प्रतिक्रिया मांगी। जिसमें आइएएस एचसीएल दास, विक्रम देव दत्त, चेतन भूषण सांघी, एच राजेश प्रसाद ने जवाब नहीं दिया है।
जिसमें 2017 के बारे में अनिंदो मजूमदार और 2020 की समीक्षा बारे में विजय देव ने अपने जवाब में साफ कहा कि उन्होंने इस मामले में समीक्षा नही की है। विजय देव अभी दिल्ली में राज्य चुनाव आयुक्त हैं और मजूमदार कोलकाता में सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में सदस्य हैं।
उदित प्रकाश राय रखा अपना पक्ष
यह मामला साबित होने पर सतर्कता विभाग ने गत दो जून को आइपी एस्टेट थाने में उदित प्रकाश राय के खिलाफ प्राथमिकी के लिए शिकायत दी है। इसके साथ ही विभाग ने इस मामले की सूचना मिजोरम के मुख्य सचिव को भी भेज दी है। इन आरोपों पर उदित प्रकाश राय का भी पक्ष मांगा गया जो उपलब्ध नहीं हो सका है।
सतर्कता सचिव के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत
आईएएस उदित प्रकाश राय ने हाल ही में दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग के विशेष सचिव वाई वीवीजे राजशेखर के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया है कि जांच मामले में नोटिस मिलने के बाद मिजोरम से अवकाश लेकर सतर्कता विभाग के सामने पेश होने के लिए दिल्ली आए, इस संबंध में पहले ही राजशेखर को सूचित किया था, मगर राजशेखर अपने ऑफिस से कहीं निकल गए।
उन्होंने अपने शिकायती पत्र में कहा था कि जांच के नाम पर उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव के अलावा मुख्यमंत्री, एलजी, केंद्रीय गृह मंत्री को भी भेजी है।












Click it and Unblock the Notifications