दिल्ली सरकार का फैसला- 1 जनवरी से स्कूलों में होगा विंटर वेकेशन

Delhi

बढ़ती ठंड के बीच गुरुवार दिल्ली सरकार ने स्कूलों को लेकर एक बड़ा फैसला किया। दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान 9 वीं से 12 वीं तक के छात्रों के लिए एक्स्ट्रा क्लास चलती रहेगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर में एक्स्ट्रा क्लास के लिए टाइम भी बताया गया है। दिल्ली सरकार की ओर से यह फैसला बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। एक्स्ट्रा क्लास सिर्फ छुट्टियों के दौरान के लिए ही है।

इस बारे में शिक्षा निदेशालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। हालांकि 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 के बीच 9 वीं से 12 वीं तक की रेमेडियल क्लास आयोजित की जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर में बताया गया है कि दो शिफ्ट में स्कूल खोले जाएं। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 से 12.50 तक और दूसरी 1.30 से 5.50 तक है। हालांकि यह सिर्फ रेमेडियल यानी एक्स्ट्रा क्लास के लिए है जो 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों के लिए है।

स्कूलों से कहा गया है कि वह सर्दियों की छुट्टियों से पहले ही इसको लेकर तैयारी कर लें। टाइम टेबल के हिसाब से क्लास आयोजित किए जाए। इसके अलवा कौन से विषय डेली पढ़ाने हैं इसका भी जिक्र किया गया है। फिलहाल यह दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लिए आदेश है लेकिन अधिकांश प्राइवेट स्कूलों में भी इस दौरान छुट्टी रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+