दिल्ली सरकार का मवेशी सुरक्षा लिए बड़ा कदम, पशु कल्याण बोर्ड गठित
दिल्ली सरकार राज्य में पशु सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाया। इसके तहत विकास मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को दिल्ली पशु कल्याण बोर्ड का गठन किया है।

दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को दिल्ली पशु कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है। मंत्री ने दिल्ली सचिवालय में पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी जिसके बाद इस बाबत घोषणा की गई।
दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली के पहले पुश चिकित्सा कॉलेज के निर्माण कार्य में तेज़ी लाने के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं। यह कॉलेज यहां सातबड़ी में 56 एकड़ की भूमि पर बनाया जाएगा। राय ने कहा कि पशु कल्याण बोर्ड में 19 श्रेणियों में कुल 27 सदस्य शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड दिल्ली में पशुओं के साथ क्रूरता रोकने के लिए काम करेगा और उनकी देखभाल करेगा।
वहीं बुधवार को दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने एक अहम बैठक की। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मंत्री आतिशी ने कहा कि चाइल्ड केयर संस्थानों में अब म्यूजिक, डांस और आर्ट के जरिए भी बच्चों की पढ़ाई होगी। साथ ही बच्चे रचनात्मकता के साथ तनावमुक्त रहना सीखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications