दिल्ली सरकार लैंडफिल साइट पर आग की घटना के बाद सख्त, दिए निगरानी के निर्देश

दिल्ली सरकार लैंडफिल साइट पर आग लगने के मामले में सख्त है। साइट पर कड़ी निगरानी के आदेश जारी किए गए हैं।

Ghazipur Landfill Site Fire News: गाजीपुर लैंडफिल साइट पर सोमवार को आग लगने की घटना से दिल्ली सरकार बेहद नाराज है। दिल्ली सरकार ने इस घटना से नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर सोमवार को आग लगने की घटना को लेकर दिल्ली सरकार ने नाराजगी जाहिर की है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने डीपीसीसी, निगम और दमकल विभाग को लैंडफिल साइट पर कड़ी निगरानी रखने और आग बुझाने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि गर्मी के मौसम में हर वर्ष लैंडफिल साइटों पर आग लगने की घटनाएं होती हैं। आग लगने की घटनाओं को रोकने और उन्हें नियंत्रित करने के लिए विभिन्न दिशा निर्देश पहले से जारी हैं।

Ghazipur Landfill Site Fire News

निर्धारित मानदंडों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश
सोमवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने के मामले को लेकर उन्होंने डीपीसीसी, निगम और दमकल विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वह निर्धारित मानदंडों का कड़ाई से पालन करें। गोपाल राय ने ने बताया कि लैंडफिल साइट में आग लगने का सबसे बड़ा कारण उसमें से लगातार निकलने वाली मीथेन गैस होती है। यह गैस न केवल आग की घटनाओं को बढ़ावा देती है, बल्कि वायुमंडल के लिए भी हानिकारक है। इसलिए लैंडफिल साइट पर आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए एसओपी भी तैयार की गई है।

ऐसी घटनाओं को लेकर जारी हुए निर्देश

  • 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती और सीसीटीवी लगाने के निर्देश
  • दमकल विभाग की गाड़ी तैनात रहेंगी
  • अनधिकृत व्यक्तियों और कूड़ा बीनने वालों के प्रवेश को रोका गया
  • यह क्षेत्र नो स्मोकिंग जोन घोषित है
  • लैंडफिल साइट पर तापमान की लगातार निगरानी करना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+