दिल्ली के आगामी बजट के लिए सीएम केजरीवाल ने मांगे जनता से सुझाव, कहा- आप भी ले सकते हैं हिस्सा
नई दिल्ली, फरवरी 06। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से आगाजी बजट को लेकर सुझाव मांगे हैं। सरकार का मानना है कि दिल्लीवालों के लिए तैयार होने वाले बजट में उनकी राय को शामिल किया जाना बहुत जरूरी है। उनकी राय एवं सुझावों से ही एक बेहतर बजट तैयार हो सकेगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से पूछा है कि अगले साल आपके टैक्स के पैसों से सरकार कौन-कौन सी योजनाएं लेकर आए। सरकार का कहना है कि आखिरकार यह बजट दिल्ली एवं दिल्लवालों के विकास के लिए ही है। इसीलिए वे इस बजट में किन योजनाओं को शामिल कराना चाहते हैं, स्वयं बेहतर तरीके से बता सकते हैं। केजरीवाल ने दिल्लीवालों से पूछा है कि अगले साल आपके टैक्स के पैसों से हम कौन-कौन सी योजनाएं लेकर आएं। इसके अलावा पुरानी योजनाओं में क्या सुधार किए जाएं।
सीएम ने कहा कि हमने वित्तवर्ष 2022-23 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम आपके विचार और सुझाव इसीलिए जानना चाहते हैं, ताकि उन्हें अगले वर्ष दिल्ली के बजट में शामिल किया जा सके। बजट निर्माण प्रक्रिया से संबंधित विचार एवं सुझाव बेवसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से वित्त विभाग को भेजे जा सकते हैं। विचार एवं सुझाव भेजने की अंतिम तारीख 15 फरवरी 2022 तय की गई है। फिलहाल अभी तक करीब 1500 लोग अपने सुझाव दे चुके हैं। मगर सरकार चाहती है कि इसमें ज्यादा लोग भागीदार बनें।
इन विषयों पर सीएम ने मांगे सुझाव
सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवालों को अपने विचार देने के लिए कुछ मुद्दे भी दिए हैं। उन्होंने पूछा है कि दिल्ली में व्यापार कैसे आगे बढ़े, दिल्ली के बाजारों में दुनियाभर से खरीदार कैसे आएं, दिल्ली की अर्थव्यवस्था कैसे आगे बढ़े, दिल्लीवालों की आमदनी कैसे बढ़े, नई नौकरियां कैसे पैदा हों, राजधानी को प्रदूषण मुक्त कैसे बनाएं, दिल्ली कैसे खूबसूरत एवं खुशहाल बने, महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस करें और सबको शिक्षा-स्वास्थ्य की सुविधाएं कैसे मिलें। सीएम ने कहा कि दिल्लीवाले इन विषयों एवं योजनाओं पर अपने सुझाव दें कि कैसे इन क्षेत्रों में काम करके हम बेहतर कर सकते हैं।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications