दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर CRPF के जवानों, परिवार एवं सभी सहयोगियों के साथ तिरंगा फहराया।

jobs

नई दिल्ली: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज गणतंत्र दिवस की परेड हो रही है। आज भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में तिरंगा झंडा फराया गया है।

सीएम केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर CRPF के जवानों, परिवार एवं सभी सहयोगियों के साथ तिरंगा फहराया। साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।

दिल्ली एलजी ने दी शुभकामनाएं
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली एलजी की तरफ से ट्वीट करके कहा गया कि भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली और देश के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं । इस अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को मेरा नमन।

उन्होंने आगे कहा कि आइए, हम अपने संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और प्रणालियों के पोषण, सुरक्षा और मजबूती के लिए खुद को फिर से समर्पित करें, और एक मजबूत, शांतिपूर्ण और शक्ति सम्पन्न भारत बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।

इसके अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा फहराया। डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारे गौरवमय तिरंगे को सलामी, व उन लाखों देशभक्तों को नमन जिनकी दशकों की क्रांति ने देश को आज़ाद कर इस गौरवमयी लोकतंत्र की स्थापना को मुमकिम बनाया।

डिप्टी सीएम ने भी फहराया तिरंगा
मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारत गणतंत्र तिरंगे के नीचे खड़े उन करोड़ो लोगो के पराक्रम से बना है,जिन्होंने हमारे तिरंगे की शान में अपना सर्वस्व कुर्बान किया। गणतंत्र दिवस पर हमारी आन-बान-शान इस तिरंगे को हम सबका सलाम। प्रण लेते है हमेशा तिरंगे के साये मे खड़े हर देशवासी की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+