'आपकी चिंता मुझ पर छोड़ दें', नायब तहलीदारों से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नायब तहसीलदार संघ के प्रतिनिधि-मंडल ने निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में भेंट कर नायब तहसीलदार पद को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने सभी नायब तहसीलदारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सरकार के महत्वपूर्ण अंग हैं। जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन में नायब तहसीलदारों की उल्लेखनीय भूमिका रहती है। वे जमीनी स्तर पर योजनाओं को पहुंचाते हैं।

Shivraj Singh Chauhan

सीएम चौहान ने कहा कि आपकी चिंता मुझ पर छोड़ दें, प्रशासनिक कार्यों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पूरा करें। आपकी कठिनाइयों को हम दूर करेंगे।

संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि प्रशासनिक अमला हर कदम पर राज्य सरकार का सहयोग करेगा। संघ के सदस्यों ने बड़ी माला पहना और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+