मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा 24 को, सफल बनाने का लिया गया निर्णय

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 23-24 जनवरी को आहूत खतियानी जोहार यात्रा को लेकर विधायक दीपक बिरुवा ने झींकपानी में झामुमो प्रखंड कमेटी के साथ बैठक की।

hemant seron
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 23-24 जनवरी को आहूत खतियानी जोहार यात्रा को लेकर विधायक दीपक बिरुवा ने झींकपानी में झामुमो प्रखंड कमेटी के साथ बैठक की। जिसमें मानकी-मुंडा भी मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। झींकपानी प्रखंड से 5000 कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के मंझारी कार्यक्रम में रैली निकालकर शामिल होंगे।

इसके लिए प्रत्येक पंचायत अध्यक्ष, सचिव के नेतृत्व में कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जिला बीस सूत्री कार्यन्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, जिला पर्यवेक्षक विकास गुप्ता, प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली, मेंजारी मुंडा, सोमनाथ कुकंल, जयसिंह हेस्सा पारु, संजीव गोप, हरिलाल करजी, तोती सरदार के अलावा मुंडा गणों में जगदीश आल्डा, मोरन सिंह तामसोय, विक्रम बुड़ीउली, पीतांबर तुबिद, मोरा मुंडा, समेत 29 मौजा के मुंडा उपस्थित थे।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अत्याधिक बिजली बिल आने की शिकायत विधायक दीपक बिरुवा से की। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली का जितना उपयोग नहीं होता है, उससे कहीं ज्यादा बिल थमा दिया गया है। विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि अत्याधिक बिजली बिल की शिकायत हर गांव में मिल रही है। इस मामले को माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+