हेमंत सोरेन की ओर से DC रांची एवं पुलिस अधीक्षक ने डॉ. करमा उरांव के पार्थिव शरीर पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद डॉक्टर करमा उरांव अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान के लिए न्योछावर कर दी। आदिवासी मूलवासी समाज को अपने हक एवं अधिकार के लिए जागरूक करने में निरंतर प्रयासरत रहे।

Hemant Soren

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने डॉ. करमा उरांव के न्यू मोरहाबादी आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विदित हो कि मुख्यमंत्री सोरेन दिल्ली प्रवास पर हैं।

डॉ. उरांव के निधन की दु:खद खबर सुनते ही मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना में कहां है कि 'महान शिक्षाविद तथा आदिवासी उत्थान के प्रति हमेशा सजग रहने और चिंतन करने वाले डॉ. करमा उरांव के निधन का दु:खद समाचार मिला।

बता दें कि डॉ. करमा उरांव जी से कई विषयों पर मार्गदर्शन मिलता था। उनके निधन से आज मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+