Andhra: डी पुरंदेश्वरी ने की गृह मंत्री शाह से मुलाकात, आंध्र प्रदेश शराब नीति की CBI जांच की मांग
Andhra liquor policy: आंध्र प्रदेश भाजपा पिछले कुछ दिनों ने शराब नीति मामले में वाईएसआरसी सरकार को घेरनी की कोशिश की है। आंध्र प्रदेश भाजपा प्रमुख डी पुरंदेश्वरी ने राज्य शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। इस संबंध ने में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। जगन सरकार पर आरोप लगाते हुए दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में शराब की 80 प्रतिशत बिक्री का भुगतान डिजिटल के बजाय नकद में किया गाय है। जिससे साफ होता है कि शराब बिक्री को लेकर भ्रष्टाचार किया गया है।
आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने वाईएसआरसी सरकार पर शराब बिक्री को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकतर भुगतान कैश में किया गया है। उन्होंने कहा "राज्य में शराब की 80 फीसदी बिक्री डिजिटल भुगतान के बजाय नकद में की गई, जो उच्च स्तर के भ्रष्टाचार का संकेत देता है।"

पुरंदेश्वरी ने कहा कि कई शराब निर्माण कंपनियों को वाईएसआरसी के कुछ शीर्ष नेताओं ने जबरदस्ती अपने कब्जे में ले लिया। शराब बनाने की प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में है। बीजेपी नेता ने कहा कि रेक्टिफाइड स्पिरिट शराब बनाने के लिए कच्चे माल के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। लेकिन इसकी कीमत में सही तरीके से नहीं दिखाई गई। उन्होंने कहा कि एक लीटर शराब बनाने की लागत 15 रुपये तक सीमित रखी गई। जबकि इसे 800 रुपये प्रति लीटर तक बेचा गया।
ऐसे में आंध्र प्रदेश शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की गई है। इसको लेकर डी पुरंदेश्वरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। गृह मंत्री को सौंपे गए दो पन्नों के ज्ञापन में पुरंदेश्वरी ने आरोप लगाया कि सस्ती शराब की बिक्री न केवल हजारों लोगों की जान ले रही है, बल्कि भारी भ्रष्टाचार के द्वार भी खोल रही है। जबकि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और उनके साथी मंत्री की जेबें भरने के लिए भारी रकम खर्च की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications