भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: CM खट्टर
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान श्री खट्टर ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि भ्रष्टाचार कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भ्रष्टाचारियों पर सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान श्री खट्टर ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय एडीसी कार्यालय के एक असिस्टेंट को भी निलम्बित किया। बिल्डरों से जुड़ी शिकायत को लेकर उन्होंने एक बिल्डर द्वारा फ्लैटों का अनापत्ति प्रमाण लिये बगैर कब्जा देने के मामले में जिला टाउन प्लानर को सात दिन में समस्या का समाधान करने और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बिल्डरों की वजह से आम जनता को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Click it and Unblock the Notifications