Uttarakhand: 'जीरो टॉलरेंस वाली सरकार के कार्यकाल में बढ़ा अपराध का ग्राफ', BJP पर AAP का आरोप
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अपराध के ग्राफ बढ़ रहे हैं।
Uttarakhand: आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने कार्य कर रही है। कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में पार्टी की काफी सक्रियता देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को आप के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ हल्द्वानी के बैंकट हॉल में बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अपराध के ग्राफ बढ़ रहे हैं। भर्ती घोटाला, अंकिता हत्याकांड में वीवीआईपी का नाम छुपाना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

आम आदमी पार्टी की बैठक में राज्य सरकार के कार्यों पर असंतुष्टि जताते हुए जन जागरण रैली के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे गए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, समित टिक्कू और प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं प्रदेश में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और पार्टी के शीर्ष अलाकमान जनता को गुमराह कर रही है।
असल मुद्दों को एक सिरे से नाकार और छुपाकर सरकार का फोकस केवल वाहवाही लूटने और कोरी घोषणाएं करने पर है। कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों भ्रष्टाचार में पूरी तरह से घिर चुकी है। खुद को जीरो टॉलरेंस वाली सरकार बताने वाली सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपने भ्रष्ट नेताओं को संरक्षण देने का काम कर रही है और जनता के साथ धोखा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications